Bihar Board 12th Hindi 3 Marks Subjective Model Set 2 – महत्वपूर्ण मॉडल सेट
निम्न प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर 50-70 शब्दों में 3×5 – 15
Bihar Board 12th Hindi 3 Marks Subjective Model Set 2
(i) ‘सत्य को इसी तरह दाँतों से पकड़ा जाता है।’ कैसे ?
उत्तर- हरिशंकर परसाई के अनुसार नेताजी के शब्दकोष में ‘सत्य’ शब्द का अर्थ अवसरवादिता है। नेताजी का सत्य है-ईमान, धर्म इत्यादि सात्विक गुणों का परित्याग करना। ईमान तथा धर्म का परित्याग करके अनुचित तरीकों का उन्होंने सहारा लिया। सरकार किसी भी दल की रही हो, वे उसमें मंत्री पद पर आसीन हुए। पार्टी बदलने में उन्होंने तनिक भी विलम्ब नहीं किया। उनके अनुसार इसी सत्य को पकड़कर मंत्री बना जा सकता है।
(ii) बिन और रात किसके प्रतीक है?
उत्तर- दिन तथा रात हमारे दैनिक जीवन की गतिविधियों से संबंधित हैं। दिन में हम अपने समस्त कार्यों का निष्पादन करते हैं, जबकि रात्रि में पूर्ण विश्राम करते हैं।
हमारे ‘जीवन चक्र’ के दो अंग हैं- ‘दिन और रात’ यह दोनों जीवन और मृत्यु के प्रतीक हैं। दिन में हम जागृत अवस्था में अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं. किन्तु रात्रि में हम शयन कक्ष में बिस्तर पर निद्रा में निमग्न होकर निष्क्रिय तथा निश्चेष्ट हो जाते हैं। यह एक प्रकार से जीवन और मृत्यु का प्रतीक है।
Bihar Board 12th Hindi 5 Marks Subjective Model Set – महत्वपूर्ण मॉडल सेट
Bihar Board 12th Hindi 3 Marks Subjective Model Set 2
(iii) बुद्ध को नारियों को बौद्ध धर्म में प्रवेश की अनुमति क्यों देनी पड़ी?
उत्तर- बुद्ध निवृतिमार्गी थे। उन्होंने गृहस्थ जीवन को मुक्ति मार्ग में बाधक मानकर संन्यास ग्रहण किया था। किन्तु पत्नी के आग्रह पर उन्हें अनिच्छा से नारियों को बौद्धधर्म में प्रवेश की अनुमति देनी पड़ी।
(iv) चौर और मन किसे कहते हैं?
उत्तर- संत साहित्य में काम, क्रोध, मद, मोह और लोभ इन पाँच अवगुणों को ‘चोर’ कहा गया है तथा मन अन्तरात्मा को कहा गया है।
Bihar Board 12th Hindi 3 Marks Subjective Model Set 2 – महत्वपूर्ण मॉडल सेट
(v) ‘कबहुँक अब अवसर पाई’ में ‘अंब’ का संबोधन किनके लिए हुआ है ?
उत्तर- उपर्युक्त पंक्ति में ‘अंब’ का संबोधन “माँ सीता के लिए किया गया है। गोस्वामी तुलसीदास ने सीताजी को सम्मानसूचक शब्द ‘अब’ के द्वारा उनके प्रति सम्मान की भावना प्रदर्शित की है।
(vi) दिनकरजी का निधन कहाँ और किन परिस्थितियों में हुआ था ?
उत्तर- निधन के दिन दिनकर जी जेपी से मिले थे। उसी रात्रि में वे जेपी के मित्र रामनाथजी गोयनका (इंडियन एक्सप्रेस के मालिक) के घर पर वे मेहमान थे। रात को दिल का दौरा पड़ा। तीन मिनट में उनको अस्पताल पहुँचाया गया। सारी व्यवस्था थी वहाँ पर सभी डॉक्टर सब तरह से तैयार थे। लेकिन दिनकरजी फिर से जिंदा नहीं हो पाए। उसी रात उनका निधन हो गया।
Bihar Board 12th Hindi 3 Marks Subjective Model Set 2
(vii) कबीर ने भक्ति को कितना महत्त्व दिया ?
उत्तर-कबीर ने अपनी सबदी, साख और रमैनी द्वारा धर्म की सटीक व्याख्या प्रस्तुत की। लोक जगत में परिव्याप्त पाखंड व्याभिचार, मूर्तिपूजा और जाति-पांति, सुआछूत का प्रबल विरोध किया। उन्होंने योग, पज्ञ, व्रत, दान और भजन की सही व्याख्या कर उसके समक्ष उपस्थित किया। कबीर ने भक्ति में पाखंडवादी विचारों की जमकर खिल्लियाँ उड़ायी और मानव-मानव के बीच समन्वयवादी संस्कृति की स्थापना की।
लोगों के बीच भक्ति के सही स्वरूप की व्याख्या की भक्ति की पवित्र धारा को बहाने उसे अनवरत गतिमय रहने में कबीर ने अपने प्रखर विचारों से उसे बल दिया। उन्होंने विधर्मियों की आलोचना की भक्ति विमुख लोगों द्वारा भक्ति की परिभाषा गढ़ने की तीव्र आलोचना को भक्ति के सत्यं स्वरूप का उन्होंने उद्घाटन किया और जन-जन के बीच एकता, भाईचारा प्रेम की अजस्र गंगा बहायी। ये निर्गुण विचारधारा के तेजस्वी कवि थे। उन्होंने ईश्वर के निर्गुण स्वरूप का चित्रण किया उसकी सही व्याख्या की। सत्य स्वरूप का सबको दर्शन कराया।
Bihar Board 12th Hindi 5 Marks Subjective Model Set – महत्वपूर्ण मॉडल सेट
(viii) गायें किस ओर दौड़ पड़ीं ?
उत्तर-भोर हो गयी है. दुलार भरे कोमल मधुर स्वर में सोए हुए बालक कृष्ण को भोर होने का संकेत देते हुए जगाया जा रहा है। प्रथम पद में भोर होने के संकेत दिए गए हैं कमल के फूल खिल उठे हैं, पक्षीगण शोर मचा रहे हैं, गायें अपनी गौशालाओं से अपने-अपने बछड़ों की और दूध पिलाने हेतु दौड़ रही है।
Bihar Board 12th Hindi 3 Marks Subjective Model Set 2
(ix) छत्रसाल की तलवार कैसी है?
उत्तर- रीतिकालीन कवि भूषण ने छत्रसाल की तलवार का बड़ा प्रभावी वर्णन किया है। उस बुंदेला और की तेज धारवाली देदीप्यमान तलवार जब म्यान से बाहर आती थी तो वह प्रलय के सूर्य की तीक्ष्ण किरण की तरह प्रतीत होती थी। वह शत्रु दल के हाथियों के झुण्ड को उसी तरह विकीर्ण कर देती थी जिस तरह सूर्य की किरणें घनीभूत अंधेरे को विघटित कर देती हैं।
(x) पुत्र को छीना कहने में क्या भाव छिपा है ? उद्घाटित करें।
उत्तर- “छौना” का अर्थ होता है हिरण आदि पशुओं का बच्चा “पुत्र वियोग” शीर्षक कविता में कवयित्री ने छीना शब्द का प्रयोग अपने बेटे के लिए किया है। हिरण अथवा बाघ का बच्चा बड़ा भोला तथा सुन्दर दिखता है। इसके अतिरिक्त चंचल तथा तेज भी होता है। अतः कवयित्री द्वारा अपने बेटा को छोना कहने के पीछे यह विशेष अर्थ भी हो सकता है।